Skip to main content

छत्तीसगढ़ की 'हादिया' ने पति नहीं, मां-बाप को चुना

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के चर्चित मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीक़ी उर्फ़ आर्यन आर्य मामले में इब्राहिम की पत्नी अंजलि जैन को उनकी इच्छा के अनुरुप माता-पिता के साथ रहने का फ़ैसला सुनाया है.
इब्राहिम सिद्दीक़ी का कहना है कि उन्होंने अंजलि से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करके हिंदू धर्म अपनाया था और उसके बाद अपना नाम आर्यन आर्य रखा था.
मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की पीठ ने अंजलि जैन से उनके विवाह के बारे में पूछताछ की और उनकी इच्छा के अनुरूप उन्हें माता-पिता के साथ रहने की इजाज़त दी.
केरल के 'हादिया' केस की तरह कहे जा रहे इस मामले में इब्राहिम सिद्दीक़ी उर्फ आर्यन आर्य ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.
उनका कहना था कि उनकी बालिग पत्नी अंजलि जैन की इच्छा के बाद भी हाईकोर्ट ने उन्हें छात्रावास या माता-पिता के साथ रहने का फ़ैसला सुनाया है, जो न्यायसम्मत नहीं है.
इस मामले की सुनवाई करते हुये सुप्रीम कोर्ट ने 27 अगस्त को अंजलि जैन को अदालत में प्रस्तुत करने के निर्देश छत्तीसगढ़ पुलिस को जारी किये थे.
सोमवार को अदालत की सुनवाई के बाद इब्राहिम सिद्दीक़ी उर्फ आर्यन आर्य के वकील ने कहा, "अदालत ने उनके परिजनों को कोर्ट रुम से बाहर भेजकर उनसे पूछा कि वे पति के साथ रहना चाहती हैं या अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती हैं. जिस पर अंजलि जैन ने अपने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा जताई."
इधर मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीक़ी ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि उन्हें इस फ़ैसले की उम्मीद नहीं थी.
उन्होंने कहा, "मैंने अपनी पत्नी अंजलि के कहने पर ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. लेकिन अंजलि ने किन कारणों से अपने माता-पिता के साथ जाने का फ़ैसला किया, मेरे लिये यह समझ पाना मुश्किल है."
छत्तीसगढ़ के धमतरी के रहने वाले 33 वर्षीय मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीक़ी और 23 वर्षीय अंजलि जैन ने दो साल की जान-पहचान के बाद 25 फरवरी 2018 को रायपुर के आर्य मंदिर में शादी की थी. इब्राहिम का दावा है कि उन्होंने शादी से पहले हिंदू धर्म अपना लिया था. इसके बाद उन्होंने अपना नाम आर्यन आर्य रखा था.
मोहम्मद इब्राहिम सिद्दकी उर्फ आर्यन आर्य के अनुसार, "शादी की ख़बर जैसे ही मेरी पत्नी अंजलि के परिजनों को मिली, उन्होंने मेरी पत्नी को घर में क़ैद कर लिया. मैंने बहुत कोशिश की कि किसी भी तरह अंजलि से मेरी मुलाकात हो लेकिन यह संभव नहीं हो पाया."सके बाद इब्राहिम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करते हुये न्यायालय से अपनी पत्नी अंजलि जैन को वापस किये जाने की गुहार लगाई.
लेकिन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अंजलि जैन को सोच-विचार के लिये समय देते हुये छात्रावास में या माता-पिता के साथ रहने का आदेश पारित करते हुये मामले को ख़ारिज कर दिया. अंजलि जैन ने माता-पिता के बजाय छात्रावास में रहना तय किया था.
इसके बाद इब्राहिम ने हाईकोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

Comments

Popular posts from this blog

هل تعلمين أن بإمكانك شراء "دروع الثدي" لحماية الحلمات؟

وحين يأتي أوان الرحيل، تتبادل الأم العناق والدموع مع الممرضات والأطباء. ويأتي داناواي لإلقاء الوداع، وكذلك جيلاني بعد أن أنهى لتوه عملية. لقد ا رتبط بشدة بالأسرة وبات يشعر بفخر واضح برؤيته للبنتين وقد تحسنتا بما يكفي لمغادرة المستشفى. ستمكث صفا ومروة والأسرة في لن دن للأشهر الستة المقبلة على الأقل، بينما تخضع البنتان للعلاج ا لطبيعي والفحوص الطبية في حين تعتزم أسرتهما العودة لباكستان مطلع 2020. وإذ يتركون المستشفى وراءهم، والتي كانت بمثابة منزل لهم طوال 11 شهرا، لا تشك زينب في أنها اتخذت القرار الصحيح بفصل البنتين. و تقول: "أنا سعيدة بالتأكيد لأني أمهما. أستطيع الآن حمل إحدى البنتين لساعة وا لأخرى بعدها. استجاب الله لدعائنا". يحتفل العالم سنويًّا بالأسبوع العالمي للرضاعة الطبيعية في الفترة بين 1 و7 أغسطس؛ لتشجيع هذه الممارسة، ولتحسين صحة الأم المرضع والرضيع، ورفع الوعي بالجوانب الطبية والنفسة لها. حضرتُ دروسا في توعية الأمهات في مرحلة ما قبل الولادة، واشتريت حمالات الصدر التي ت رتديها المرضعات، وصرت مستعدة تماما لكي أكون أُمّا مرضعة. لكن بعد يومين من الولا...

सिसकता बड़ा भंगाल तड़पता गिरिपार

ड़ा भंगाल और गिरिपार क्षेत्र की परिस्थितियां विकट हैं। बेशक यहां के लोगों को इन परिस्थितियों में रहने की  आदत हो चुकी हो, मगर इनका भी हक है कि वे भी सामान्य जीवन व्यतीत करें, जिनके बारे में कोई नहीं सोच रहा। राजनीतिक मंशा भी इनको इनका हक दिलाने में कामयाब नहीं हुई है। बार-बार इन क्षेत्रों को ट्राइबल घोषित करने की मांग उठ रही है, लेकिन आज तक इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। एक तरफ ये क्षेत्र हैं जिन्हें ट्राइबल के दर्जे की जरूरत है और दूसरी तरफ कई क्षेत् र ऐसे हैं, जिन्हें ट्राइबल का दर्जा तो मिल चुका है, लेकिन वहां के लोग यहां रहते ही नहीं और दूसरे स्थानों में जाकर सुख-सुविधाएं भोग रहे हैं। राजनीतिक दल इन क्षेत्रों को ट्राइबल घोषित करने के वादे तो करते हैं और  बयानबाजी भी काफी होती है, परंतु नतीजा कुछ नहीं निकल सका। अभी भी इनकी मांग जस की तस है। बड़ा भं गाल पर कोई स्टडी ही नहीं दूसरी तरफ बड़ा भंगाल जिसकी और भी अधिक विकट परिस्थितियां हैं, वहां के लिए अभी तक अध्ययन भी नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार का ज नजातीय विकास विभाग ट्राइबल घोषित करने की मांग को लेकर हि...