Skip to main content

वर्ल्ड कप 2019: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने का रिकॉर्ड बरकरार

आज सुबह से ही मुज़फ़्फ़रपुर का श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज 45 डिग्री की उमस भरी तीखी धूप के साथ-साथ, परिसर के भीतर रो रही माओं के गर्म आँसूओं से भी उबल रहा था.
यह माएं हैं उन बीसियों मासूम बच्चों की जिन्होंने बीते एक पखवाड़े के दौरान इस अस्पताल में दम तोड़ा है.
मुज़फ़्फ़रपुर में 'चमकी बीमारी' या मस्तिष्क ज्वर के साथ-साथ एक्यूट इनसेफ़िलाइटिस सिंड्रोम (एइस) की वजह से अपनी जान गंवाने वाले बच्चों का आंकड़ा 93 तक जा पहुंचा है.
इनमें से दो बच्चों ने आज दोपहर यहां दौरे पर आए केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के सामने ही दम तोड़ दिया.
श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज (एस.के.एम.सी.एच) के बाल रोग विशेष इंटेसिव केयर यूनिट (बाल रोग आइ.सी.यू) में लगा शीशे का महीन दरवाज़ा वार्ड के अंदर से आ रही रुदन की आवाज़ों को रोक नहीं पा रहा है.
भीतर 8 बिस्तरों के इस स्पेशल वार्ड के आख़िरी कोने में सिर झुकाए बैठी बबिया देवी सिर हिला-हिलाकर सिसक रही थीं.
बगल में लेटी उनकी पांच साल की बेटी मुन्नी ज़िंदगी और मौत से जूझ रही थी. बिस्तर के ऊपर टंगे टूं-टूं करते दो हरे रंग के मोनिटरों पर लाल-पीली रेखाएं बन-बिगड़ रही थीं.
मोनिटरों के रंग और आवाज़ के साथ-साथ बबिया का रुदन भी बढ़ता जाता. पिछले दिनों इस वार्ड में दम तोड़ चुके बच्चों के ख़ौफ़ की छाया बबिया के चेहरे पर इतने गहरे तक चिपकी हुई थी कि डॉक्टरों के हिम्मत हारने से पहले ही उसने मान लिया था की मुन्नी अब ज़िंदा नहीं बचेगी.
मेरे देखते ही देखते अचानक मोनिटर से आ रही बीप की आवाज़ तेज़ हुई और दो डॉक्टर एक साथ मुन्नी की छाती को अपनी मुट्ठियों से दबा-दबाकर उसकी साँसें वापस लाने की कोशिश करने लगे.
डॉक्टर के हाथों से दिए गए हर पम्प के बाद मुन्नी का मासूम चेहरा धीरे से ऊपर की ओर उठ जाता. उसके पीले पड़ चुके होठों और उनकी पलकों के कोरों से एक साथ पानी के क़तरे बह निकले. इधर माँ बबिया ने भोजपुरी भाषा में एक हृदय विदारक लोकगीत
मुज़फ़्फ़रपुर में हो रही इन मौतों की वजह को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञ बंटे हुए हैं. एक ओर जहां इस मामले में हुए शोध लीची नामक रसीले फल में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बच्चों के भीतर फैलते मस्तिष्क ज्वर के लिए ज़िम्मेदार बताते हैं, वहीं कुछ चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यह विशेष दिमागी बुखार बच्चों के शरीर में ग्लूकोस का स्तर कम होने की वजह से उन पर हमला करता है.
लम्बे वक़्त से वायरस और इंफ़ेक्शन पर काम कर रहीं वरिष्ठ डॉक्टर माला कनेरिया के अनुसार मुज़फ्फरपुर में हो रही बच्चों की मौत के पीछे कई कारण हो सकते हैं.
वह कहती हैं, "देखिए बच्चों की मौत एईएस की वजह से हो रही है, सामान्य दिमाग़ी बुखार या फिर जापानी इनसेफ़िलाइटिस की वजह से, यह पुख़्ता तौर पर कह पाना बहुत मुश्किल है. क्योंकि इन मौतों के पीछे कई कारण हो सकते हैं."
"कच्चे लीची फल से निकलने वाले टॉक्सिक, बच्चों में कुपोषण, उनके शरीर में शुगर के साथ-साथ सोडियम का कम स्तर, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट स्तर का बिगड़ जाना इत्यादि. जब बच्चे रात को भूखे पेट सो जाते हैं और सुबह उठकर लीची खा लेते हैं तो ग्लूकोस का स्तर कम होने की वजह से आसानी से इस बुखार का शिकार हो जाते हैं. लेकिन लीची इकलौती वजह नहीं है. मुज़फ़्फ़रपुर में इनसेफ़िलाइटिस से हो रही मौतें के पीछे एक नहीं, कई कारण हैं."
यहां यह बताना ज़रूरी है की मुज़फ़्फ़रपुर लीची की उपज के लिए मशहूर क्षेत्र है और यहां के ग्रामीण अंचल में लीची के बाग़ान नज़र आना आम बात है.
उधर मुज़फ़्फ़रपुर मेडिकल कॉलेज के आइसीयू वार्ड में में बबिया के साथ बैठी ही थी कि अचनाक दो बिस्तर दूर से ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आने लगी.
गाना शुरू कर दिया.
एक दिन पहले ठीक थी मुन्नी
पूछने पर सिर्फ़ इतना बोली कि डाक्टरों ने जवाब दे दिया है, मुन्नी अब नहीं बचेगी. लेकिन हंसती खेलती मुन्नी को आख़िर हुआ क्या था? डाक्टर जहां यह तय नहीं कर पा रहे थे की मुन्नी एईएस की शिकार थी या मस्तिष्क ज्वर की वहीं बबिया को सिर्फ़ इतना याद था कि एक दिन पहले तक उनकी बेटी ठीक थी.
आँसुओं से भीगे चेहरे को अंचल में छिपाते हुए वह बताती हैं, "हम कोदरिया गोसाइपुर गाँव के रहने वाले हैं. शनिवार सुबह 10 बजे मुन्नी को यहां अस्पताल लेकर आए थे. शुक्रवार दिन तक वो ठीक ही थी. खेलकूद रही थी. रात में दाल-भात खाकर सो गई. जब मैं सुबह उठी तो देखा वो बुखार में तप रही थी."
"हम भागे-भागे उसे अस्पताल लाए. पहले कुछ दूर तक पैदल ही लेकर दौड़ते रहे, फिर गाड़ी मिली तो किराया देकर यहां तक पहुंचे. लेकिन अस्पताल में उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. उसने तब से आँखें ही नहीं खोली."

Comments

Popular posts from this blog

هل تعلمين أن بإمكانك شراء "دروع الثدي" لحماية الحلمات؟

وحين يأتي أوان الرحيل، تتبادل الأم العناق والدموع مع الممرضات والأطباء. ويأتي داناواي لإلقاء الوداع، وكذلك جيلاني بعد أن أنهى لتوه عملية. لقد ا رتبط بشدة بالأسرة وبات يشعر بفخر واضح برؤيته للبنتين وقد تحسنتا بما يكفي لمغادرة المستشفى. ستمكث صفا ومروة والأسرة في لن دن للأشهر الستة المقبلة على الأقل، بينما تخضع البنتان للعلاج ا لطبيعي والفحوص الطبية في حين تعتزم أسرتهما العودة لباكستان مطلع 2020. وإذ يتركون المستشفى وراءهم، والتي كانت بمثابة منزل لهم طوال 11 شهرا، لا تشك زينب في أنها اتخذت القرار الصحيح بفصل البنتين. و تقول: "أنا سعيدة بالتأكيد لأني أمهما. أستطيع الآن حمل إحدى البنتين لساعة وا لأخرى بعدها. استجاب الله لدعائنا". يحتفل العالم سنويًّا بالأسبوع العالمي للرضاعة الطبيعية في الفترة بين 1 و7 أغسطس؛ لتشجيع هذه الممارسة، ولتحسين صحة الأم المرضع والرضيع، ورفع الوعي بالجوانب الطبية والنفسة لها. حضرتُ دروسا في توعية الأمهات في مرحلة ما قبل الولادة، واشتريت حمالات الصدر التي ت رتديها المرضعات، وصرت مستعدة تماما لكي أكون أُمّا مرضعة. لكن بعد يومين من الولا...

सिसकता बड़ा भंगाल तड़पता गिरिपार

ड़ा भंगाल और गिरिपार क्षेत्र की परिस्थितियां विकट हैं। बेशक यहां के लोगों को इन परिस्थितियों में रहने की  आदत हो चुकी हो, मगर इनका भी हक है कि वे भी सामान्य जीवन व्यतीत करें, जिनके बारे में कोई नहीं सोच रहा। राजनीतिक मंशा भी इनको इनका हक दिलाने में कामयाब नहीं हुई है। बार-बार इन क्षेत्रों को ट्राइबल घोषित करने की मांग उठ रही है, लेकिन आज तक इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। एक तरफ ये क्षेत्र हैं जिन्हें ट्राइबल के दर्जे की जरूरत है और दूसरी तरफ कई क्षेत् र ऐसे हैं, जिन्हें ट्राइबल का दर्जा तो मिल चुका है, लेकिन वहां के लोग यहां रहते ही नहीं और दूसरे स्थानों में जाकर सुख-सुविधाएं भोग रहे हैं। राजनीतिक दल इन क्षेत्रों को ट्राइबल घोषित करने के वादे तो करते हैं और  बयानबाजी भी काफी होती है, परंतु नतीजा कुछ नहीं निकल सका। अभी भी इनकी मांग जस की तस है। बड़ा भं गाल पर कोई स्टडी ही नहीं दूसरी तरफ बड़ा भंगाल जिसकी और भी अधिक विकट परिस्थितियां हैं, वहां के लिए अभी तक अध्ययन भी नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार का ज नजातीय विकास विभाग ट्राइबल घोषित करने की मांग को लेकर हि...

छत्तीसगढ़ की 'हादिया' ने पति नहीं, मां-बाप को चुना

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के चर्चित मो हम्मद इब्राहिम सिद्दीक़ी उर्फ़ आर्यन आर्य मामले में इब्राहिम की पत्नी अंजलि जैन को उनकी इच्छा के अनुरुप माता-पिता के साथ रहने का फ़ैसला सुनाया है. इब्राहिम सिद्दीक़ी का कहना है कि उन्होंने अंजलि से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करके हिंदू धर्म अपनाया था और उसके बाद अपना नाम आर्यन आर्य रखा था. मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की पीठ ने अंजलि जैन से उनके विवाह के बारे में पूछताछ की और उनकी इच्छा के अनुरूप उन्हें माता-पिता के साथ रहने की इजाज़त दी. केरल के 'हादिया' केस की तरह कहे जा रहे इस मामले में इब्राहिम सिद्दीक़ी उर्फ आर्यन आर्य ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. उनका कहना था कि उनकी बालिग पत्नी अंजलि जैन की इच्छा के बाद भी हाईकोर्ट ने उन्हें छात्रावास या माता-पिता के साथ रहने का फ़ैसला सुनाया है, जो न्याय सम्मत नहीं है. इस मामले की सुनवाई करते हुये सुप्रीम कोर्ट ने 27 अगस्त को अंजलि जैन को अदालत में प्रस्तुत करने के निर्देश छत्तीसगढ़ पुलिस को जारी किये थे. सोमवार को अदालत की...