बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय 9 सितंबर को अपना 51वां बर्थडे मनाने जा
रहे हैं। अक्षय आज बॉलीवुड के जिस खास मुकाम पर पहुंच गए हैं, वहां
पहुंचना इतना आसान नहीं होता। 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे अक्षय
कुमार का वास्तविक नाम राजीव हरीओम भाटिया है। अक्षय ने फिल्म 'सौगंध' से
बतौर हीरो बॉलीवुड में एंट्री ली। अक्षय फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड के स्टार
बनते गए। उन्हें एक साथ कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। 1994 में तो ये हाल था
कि अक्षय कुमार की 11 फिल्में रिलीज हुई थीं। इनके नाम हैं ऐलान, ये
दिल्लगी, जय किशन, मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, इक्के पे इक्का, अमानत,
सुहाग, जख्मी दिल, जालिम और हम हैं बेमिसाल।
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार के नागरिकों से अपील की है कि 15 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुड़ें। प्रधानमंत्री 15 को इस अभियान की शुरुआत करेंगे। देश की नामी-गिरामी हस्तियों में अमिताभ बच्चन, श्री श्री रविशंकर, रतन टाटा, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, सचिन तेंदुलकर, पीबी सिंधु व साइना नेहवाल आदि इस अभियान का हिस्सा बनेंगी।
उप मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सभी पंचायत व जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि बिहार के सभी प्रखंडों, पंचायतों व गांवों में 15 सितम्बर की सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के बाद 10.30 बजे से एक घंटा श्रमदान कर अपने-अपने गांवों-घरों में साफ-सफाई करें। शौचालय निर्माण में सहयोग करें और इस अभियान से जुड़ने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें, ताकि एक साल बाद 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश को हम स्वच्छ व हर घर में शौचालय बनाने में सफल हो सकें। बिहार में अब तक पांच जिले रोहतास, सीतामढ़ी, शेखपुरा, मुंगेर और नालंदा खुले में शौच से मुक्त हुए हैं। नवादा, बेगूसराय, पूर्वी चम्पारण और बक्सर में 72 से 78 प्रतिशत और शिवहर में 98 प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण हो चुका है। प्रदेश के 67 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बन चुके हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के तहत देश के अब तक 92 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में 8.4 करोड़ शौचालयों के निर्माण के साथ ही 19 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के 4.4 लाख गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों की सामूहिक सफाई, कूड़ा संग्रहण, कूड़े का निपटान, शौचालय के लिए गड्ढों की खुदाई, घर-घर स्वच्छता की बैठकें, गांवों व स्कूलों में रैलियों का आयोजन, वाल पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत व नृत्य का आयोजन कर स्वच्छता का माहौल बनाएं ताकि सम्पूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को अगले एक साल में हम हासिल कर सकें।
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए दुबई पहुंच चुकी है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी टीम के साथ दुबई पहुंच चुके हैं। दुबई रवाना होने से पहले धौनी ने रांची के पास देवड़ी माता मंदिर में जाकर माथा टेका था। आपको बता दें कि धौनी हर बड़ी सीरीज या टूर्नामेंट से पहले देवड़ी माता के मंदिर माथा टेकने अक्सर ही जाते हैं।
रांची से करीब 70 किमी दूर देवड़ी माता के मंदिर धौनी अपनी गाड़ी से गए। धौनी ने करीब 20 मिनट पूजा अर्चना की और उसके बाद अपने फैन्स से भी मिले। धौनी ने मैनचेस्टर युनाइटेड की टी-शर्ट और खाकी पैंट पहन रखी थी। एशिया कप का आगाज 15 सितंबर से हो रहा है, जबकि भारत को अपना पहला मैच 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेलना है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर फैन्स के बीच खूब क्रेज रहता है। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद लंदन से भारत के लिए रवाना हुई। इस दौरान विराट कोहली ने जो टी-शर्ट पहन रखी थी, वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
दरअसल विराट की इस सफेद टी-शर्ट पर रेड कलर का हार्ट बना है और उसके नीचे A लिखा है। इसके पहले एक बार अनुष्का को विराट के नाम और जर्सी नंबर की टी-शर्ट पहने हुए भी देखा गया है। विराट की ये टी-शर्ट देखने के बाद लोग अनुष्का शर्मा को लकी कह रहे हैं। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

Comments
Post a Comment